लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति मई में मामूली बढ़त के साथ 5.24 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून औद्योगिक मजदूरों के लिए मई 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल के 5.14 प्रतिशत से मामूली बढ़त के साथ 5.24 प्रतिशत हो गयी। इस वृद्धि की मुख्य वजह कुछ खाद्य वस्तुओं एवं पेट्रोलियम उत्पादों और साथ ही मोबाइल फोन की खुदरा कीमतों में आयी तेजी है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "(मई 2021) महीने के लिए सालाना मुद्रास्फाति पिछले महीने (अप्रैल 2021) के 5.14 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने (मई 2020) के 5.10 प्रतिशत की तुलना में 5.24 प्रतिशत थी।"

इसी तरह खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने 5.26 प्रतिशत थी जबकि अप्रैल 2021 में यह 4.78 प्रतिशत और मई 2020 में 5.88 प्रतिशत थी।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के श्रम ब्यूरो देश के औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण 88 से ज्यादा केंद्रों में फैले 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर हर महीने औद्योगिक मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) तैयार करता है।

मई 2021 में पूरे भारत का सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.5 अंक की वृद्धि के साथ 120.6 अंक रहा। इस साल अप्रैल में यह 120.1 अंक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव