लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने मार्च में शुद्ध रूप से 5.699 अरब डालर बेचे

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:44 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई रिजर्व बैंक ने मार्च में अमेरिका मुद्रा की शुद्ध रूप से बिकवाली की। केन्द्रीय बैंक ने मार्च के दौरान हाजिर बाजार में शुद्ध रूप से 5.699 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की बिक्री की। आरबीआई के आंकड़ों में यह दर्शाया गया है।

आरबीआई के मई 2021 के मासिक बुलेटिन के मुताबिक केन्द्रीय बैंक ने मार्च 2021 में हाजिर मुद्रा बाजार से 20.25 अरब डालर की खरीदारी की वहीं इस दौरान उसने 25.949 अरब डालर बाजार में बेचे। इस प्रकार शुद्ध रूप से उसने 5.699 अरब डालर बाजार में बेचे।

इससे पिछले महीने फरवरी 2021 में भी शीर्ष बैंक ने शुद्ध रूप से डालर की बिक्री की। फरवरी में आरबीआई ने 23.352 अरब डालर की खरीदारी और 24.571 अरब डालर की हाजिर बाजार में बिक्री की।

वित्त वर्ष 2019- 20 की यदि बात की जाये तो वर्ष के दौरान आरबीआई ने शुद्ध रूप से 45.097 अरब डालर की खरीद की। इस दौरान बैंक ने 72.205 अरब डालर खरीदे वहीं 27.108 अरब डालर बाजार में बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान