लाइव न्यूज़ :

मौद्रिक नीति के पुनर्संतुलन में लगा है रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:39 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने महामारी से बेहाल क्षेत्रों को तरलता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए मौद्रिक कदमों को फलदायक बताते हुए बुधवार को कहा कि मौद्रिक नीति का पुनर्संतुलन एक जटिल एवं लंबी प्रक्रिया है।

दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही केंद्रीय बैंक ने तरलता बनाए रखने की दिशा में जो भी कदम उठाए, वे हालात के अनुकूल साबित हुए। दास ने कहा, ‘‘हम वित्तीय व्यवस्था में तरलता का संतुलन साधने की कोशिश कर रहे हैं।’’

रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा, ‘‘मौद्रिक नीति को सामान्य करना काफी गलत समझ लिया जाता है। एक लंबे संकट काल के बाद इसे सामान्य स्थिति में लाना किसी कालीन को लपेटने जैसा नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उठाए गए तरलता संबंधी अधिकांश कदमों की एक तय समापन तिथि है और काफी हद तक पहले राहत पैकेज से पूर्व की स्थिति बहाल हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने से प्रणाली में काफी तरलता आ गई। दास ने कहा, ‘‘इसलिए हम सामान्यीकरण के बजाय नए सिरे से संतुलन साधने में लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें