लाइव न्यूज़ :

डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर RBI ने घटाए ये चार्ज, अब शॉपिंग करने पर नहीं लगेंगे ज्यादा पैसे

By राहुल मिश्रा | Updated: December 14, 2017 13:57 IST

इस नए नियम के प्रारूप में आने के बाद देश के छोटे कारोबारियों को बैंक से लेन-देन पर अब कम एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) देना होगा, जिसका फायदा फौरी तौर पर सीधे-सीधे ग्राहकों को भी मिलेगा।

Open in App

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से होने वाली शॉपिंग पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) में बदलाव की घोषणा के साथ ही रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के लोगों को नए साल का तोहफा दे दिया है। आरबीआई का यह बदलाव अगले साल 1 जनवरी से लागू हो जाएगा। इस नए नियम के प्रारूप में आने के बाद देश के छोटे कारोबारियों को बैंक से लेन-देन पर अब कम एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) देना होगा, जिसका फायदा फौरी तौर पर सीधे-सीधे ग्राहकों को भी मिलेगा।

एमडीआर चार्ज

मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) वह चार्ज है, जो बैंकों की ओर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड सर्विसेज को उपलब्ध कराने के एवज में उपभोक्ताओं से वसूला जाता है।

इनलोगों को मिलेगी राहत

सालाना 20 लाख रुपए से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को अब पीओएस (प्‍वाइंट ऑफ सेल्‍स) मशीन से पेमेंट लेने पर बैंकों को प्रति ट्रांजैक्‍शन अधिकतम 0.90 प्रतिशत एमडीआर देना होगा। वहीं, जिनका टर्नओवर सालाना 20 लाख रुपए से कम है उन्हें प्‍वाइंट ऑफ सेल्‍स मशीन से पेमेंट लेने पर बैंकों को प्रति ट्रांजैक्‍शन अधिकतम 0.40 फीसदी एमडीआर ही देना होगा।

शापिंग होगी सस्ती

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हाल ही पीओएस पर डेबिट कार्ड से लेन-देन में काफी तेजी दर्ज की गई है। बैंक ने कहा, 'गुड्स और सर्विसेज की खरीद के लिए मर्चैंट्स के व्यापक नेटवर्क पर डेबिट कार्ड की स्वीकार्यताऔर उपयोगिता बढ़ाने के लिए मर्चैंट्स की कैटेगरी के आधार पर डेबिट कार्ड लेन-देन पर लागू एमडीआर के फ्रेमवर्क में बदलाव किया गया है।

टॅग्स :आरबीआईआरबीआई बैंकएमडीआरबैंकिंगबैंकिंग सेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?