लाइव न्यूज़ :

मौद्रिक नीति समीक्षा में यथास्थिति बनाये रख सकता है रिजर्व बैंक: विश्लेषक

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:50 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक बुधवार को घोषित की जाने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को मौजूदा स्तर पर बरकरार रखते हुए नरम रुख बनाये रख सकता है। विश्लेषकों ने सोमवार को यह बात कही।

उनका कहना है कि मुद्रास्फीति बढ़ने, सरकार के महंगाई लक्ष्य के दायरे को पूर्ववत बनाये रखने (दो प्रतिशत घटबढ के साथ चार प्रतिशत पर) तथा कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के मामले में नरम रुख अपनाते हुये यथास्थिति बनाये रख सकता है।

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि केंद्रीय बैंक के लिये आने वाले समय में कीमत स्थिरता, वृद्धि और वित्तीय स्थिरता पर जोर होगा। ‘‘आरबीआई एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) बुधवार को एक बार फिर से नीतिगत दर को यथावत रखते हुए नरम रुख बनाये रख सकती है।’’

यह मौद्रिक नीति समीक्षा नये वित्त वर्ष की पहली समीक्षा है। साथ ही यह समीक्षा ऐसे समय पेश की जाएगी जब सरकार ने पिछले सप्ताह ही आरबीआई के लिये अगले पांच साल के लिये खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ 4 प्रतिशत पर बनाये रखने के लक्ष्य को बरकरार रखा।

इसके अलावा तीन महीने की नरमी के बाद महंगाई दर 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गयी है तथा महाराष्ट्र समेत देश के कई भागों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से निपटने के लिये ‘आंशिक’ रूप से ‘लॉकडाउन’ लगाया जाने लगा है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को विचार-विमर्श शुरू किया और समिति बुधवार को समीक्षा पेश करेगी।

ब्रिकवर्क्स रेटिंग्स ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा इसको फैलने से रोकने के लिये देश के बड़े भागों में नये सिरे से पाबंदियों को देखते हुए आरबीआई बुधवार को पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में नरम रुख बनाये रख सकता है।’’

रेटिंग एजेंसी के अनुसार केंद्रीय बैंक नीतिगत दर के मामले में यथास्थिति बनाये रख सकता है।

केयर रेटिंग्स ने कहा कि मौद्रिक नीति समीक्षा में आर्थिक वृद्धि को गति देने और मुद्रास्फीति को थामने के उपायों पर नजर होगी। साथ ही इस बात पर भी निगाह होगी कि आरबीआई सरकार के बड़े उधारी कार्यक्रम के प्रबंधन के लिये क्या प्रस्ताव करता है।

उसने कहा कि हाल में बांड प्रतिफल में वृद्धि से सरकार और कंपनियों के लिये कोष की लागत बढ़ी है। इससे सरकार के नियोजित उधारी कार्यक्रम तथा कंपनियों के लिये कोष जुटाने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट