लाइव न्यूज़ :

लाइसेंसिंग सुधारों पर दूरसंचार विभाग की समिति की रिपोर्ट इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 19, 2022 15:38 IST

Open in App

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग क्षेत्र में अगले दौर के सुधारों की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दूरसंचार क्षेत्र में लाइसेंसिंग सुधारों पर गठित समिति द्वारा इस माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस समय विभाग आगामी स्पेक्ट्रम नीलामी की तैयारियों में जुटा है, लेकिन साथ ही साथ वह सुधारों के दूसरे सेट पर काम कर रहा है।

इनमें से कुछ सुधारों की घोषणा जुलाई-अगस्त में हो सकती है। विभाग कई क्षेत्रों मसलन लाइसेंसिंग, वायरलेस डब्ल्यूपीसी, सैटेलाइट टेलीफोनी और अन्य पर काम कर रहा है। प्रौद्योगिकी सदस्य की अगुवाई वाली दूरसंचार विभाग की लाइसेंसिंग सुधारों पर समिति द्वारा इस माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद दूरसंचार विभाग इस बात का आकलन करेगा कि किन उपायों के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ‘सलाह’ की जरूरत है और किन्हें विभाग सीधे खुद आगे बढ़ा सकता है।

यह समिति लाइसेंसिंग सुधारों के विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है। इसमें लाइसेंसिंग के नियम और शर्तों के अलावा लाइसेंसधारकों के लिए चीजें सुगम करना शामिल है। अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे विचार कारोबार सुगमता की स्थिति को बेहतर करना, अनुपालन के बोझ को कम करना और कुछ अनावश्यक शुल्कों को कम करने का है। दूसरा क्षेत्र डब्ल्यूपीसी (वायरलेस प्लानिंग एंड कोऑर्डिनेशन) सुधारों का है। यह एक प्रक्रियागत सुधार है और इसका मकसद भी चीजों को सुगम करना और प्रक्रिया में कटौती करना है।

साथ ही इस सुधार के तहत अनावश्यक शुल्कों और गैरजरूरी मंजूरियों को हटाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि यह भी अंतिम चरण में है। अधिकारी ने कहा कि ‘सरल संचार’पोर्टल को अगले महीने पुनर्गठित किया जाएगा और इसमें नई चीजें और बदलाव देखने को मिलेंगे। इसी तरह सैटेलाइट टेलीफोनी क्षेत्र में सुधारों के तहत नेटवर्क ऑपरेशन एंड कंट्रोल सेंटर (एनओसीसी) शुल्कों को हटाया जाएगा और प्रक्रियाओं को सुसंगत किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इन्हें भी अगले महीने अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सुधारों से संबंधित कई फैसले जुलाई-अगस्त तक ले लिए जाएंगे। 

टॅग्स :Telecom Regulatory Authority of Indiatelecom
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

कारोबारबुद्धू बक्से से ब्रॉडबैंड तक: खेत की जुताई से जन्मी वैश्विक क्रांति

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारVodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने किए हाथ खड़े, कहा- सरकारी समर्थन नहीं मिलने पर 2025-26 के आगे नहीं कर पाएंगे परिचालन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?