लाइव न्यूज़ :

रिलायंस के तेल से रसायन, नवीन ऊर्जा कारोबार का मूल्यांकन 100 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 18, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जुलाई अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. नए ऊर्जा कारोबार में 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की जो योजना बनायी है उससे उसके नए ऊर्जा कारोबार का कुल मूल्यांकन 36 अरब डॉलर या 2.6 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

तेल से लेकर पेट्रोरसायन (ओ2सी), ईंधन संयंत्र एवं ईंधन खुदरा व्यापार तथा डिजिटल सेवाओं का कारोबार करने वाली रिलायंस अब नया ऊर्जा व्यवसाय शुरू करेगी।

अमेरिका की ब्रोकरेज बर्नस्टीन रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि रिलायंस सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरज बैटरी और फ्यूल सेल क्षेत्र में निवेश करने की तैयारी में है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पिछले महीने कंपनी की सालाना आम बैठक में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की थी। उन्होंने सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरज बैटरी और फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर अगले तीन साल में बड़ी क्षमता के चार विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिये 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था।

रिलायंस ने इसके अलावा सऊदी अरामको के चेयरमैन को निदेशक मंडल में शामिल करने और नए जियो स्मार्टफोन उतारने की घोषणा की थी।

रिपोर्ट में कहा गया, "नए ऊर्जा क्षेत्र से रिलायंस का मूल्यांकन बढ़ सकता है। स्वच्छ ऊर्जा के लिए पूंजीगत व्यय के आधार पर रिलायंस का स्वच्छ ऊर्जा व्यवसाय 36 अरब डॉलर का हो सकता है।"

इसके अलावा तेल से रसायन कारोबार का मूल्यांकन 69 अरब डॉलर, डिजिटल सेवाओं कारोबार का मूल्यांकन 66 अरब डॉलर और खुदरा व्यापार 81.2 अरब डॉलर का हो सकता है। जबकि तेल और गैस उत्खनन कारोबार 4.1 अरब डॉलर तथा मीडिया और अन्य क्षेत्रों के कारोबार मूल्यांकन करीब 3.7 अरब डॉलर है।

कंपनी के कारोबार का कुल मूल्यांकन 261 अरब डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें