लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की फोर्ब्स सूची में रिलायंस भारतीय कंपनियों में अव्वल

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर फोर्ब्स द्वारा जारी 2021 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची ‘फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2021’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को देश में पहला स्थान दिया गया है।

फोर्ब्स रैंकिंग के अनुसार विश्व स्तर पर रिलायंस 52वें स्थान पर है। इस सूची में कुल 750 कॉरपोरेट को स्थान दिया गया है, जिसमें फिलिप्स, फाइजर और इंटेल शामिल हैं।

सूची में भारतीय स्टेट बैंक को 119वां और लार्सन एंड टुब्रो को 127वां स्थान मिला, जबकि इंफोसिस 588वें और टाटा समूह 746वें स्थान पर रहे। एलआईसी को 504वां स्थान मिला।

यह रैंकिंग एक व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें कर्मचारी अपने नियोक्ता को कई बिंदुओं पर अंक देते हैं।

वैश्विक रैंकिंग में साउथ कोरिया की सैमसंग ने सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता होने का खिताब अपने नाम किया। दूसरे से सातवें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है। इसमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एप्पल, अल्फाबेट और डेल टेक्नालॉजी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके बाद 8वें नंबर पर हुवावे है, जो शीर्ष 10 में शामिल अकेली चीनी कंपनी है।

फोर्ब्स ने बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ मिलकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है।

रैंकिंग निर्धारित करने के लिए स्टेटिस्टा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले 58 देशों के 1.5 लाख कर्मचारियों का सर्वे किया।

आरआईएल ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड महामारी के दौरान सबसे बुरे वक्त में यह उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण हैं। कोविड के बुरे दौर में रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न की जाए। वह नौकरी की चिंता किए बिना काम कर सके।’’

रिलायंस ने कहा कि उसने महामारी के दौरान कर्मचारियों के इलाज और उनके परिवार के टीकाकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को इससे पहले ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट’ का खिताब भी मिला था और वह लिंक्डइन की शीर्ष कंपनियों की सूची का हिस्सा भी रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें