लाइव न्यूज़ :

जस्ट डायल के शेयरधारकों के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स की खुली पेशकश 13 सितंबर को खुलेगी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई जस्ट डॉयल में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने को उसके शेयरधारकों के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स (आरआरवीएल) की खुली पेशकश 13 सितंबर को खुलकर 24 सितंबर को बंद होगी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले इसी महीने आरआरवीएल ने 3,497 करोड़ रुपये में जस्ट डायल की 40.95 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि वह जस्ट डायल में 2.17 करोड़ इक्विटी शेयर (कंपनी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी) के अधिग्रहण को खुली पेशकश की सार्वजनिक घोषणा करेगी।

सोमवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, ‘‘आरआरवीएल सार्वजनिक शेयरधारकों से 2,17,36,894 तक इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए खुली पेशकश ला रही है। यह 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। खुली पेशकश के लिए मूल्य 1,022.25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।’’

कंपनी ने कहा कि इसके लिए वह करीब 2,222 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें