लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर सरकारी कर्मचारियों के बीमा पर रिलायंस का राहुल को दिया जवाब, कहा- पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मिला काम

By भाषा | Updated: October 7, 2018 17:17 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी कर्मचारियों के बीमा का काम अनिल अंबानी की कंपनी को मिलने के बाद उस पर निशाना साधा था। कंपनी ने शनिवार को बयान जारी करके इस पर सफाई दी।

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर सरकार के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी देने का काम रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को मिलने के बाद विवाद खड़ा होने पर कंपनी ने अपना रुख स्पष्ट किया है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने शनिवार को कहा कि उसे कठोर और पारदर्शी प्रतिस्पर्धा निविदा प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह ठेका मिला है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी कर्मचारियों के बीमा का काम अनिल अंबानी की कंपनी को मिलने के बाद उस पर निशाना साधा था। कंपनी ने शनिवार को बयान जारी करके इस पर सफाई दी।

कंपनी ने बयान में कहा, "हमें 'जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री की ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी' के तहत कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा देने का अनुबंध मिला है। राज्य सरकार के निर्धारित दिशानिर्देशों की कसौटी पर कई बोलीदाताओं का वित्तीय एवं तकनीकी मूल्यांकन करने और कड़े एवं प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया के बाद हमें यह प्राप्त हुआ है।"

कंपनी का दावा है कि उसका प्रस्ताव सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी था और अन्य प्रस्तावों से करीब 35 प्रतिशत कम था।

राहुल गांधी ने शुक्रवार अपने ट्वीट में कहा, "जब प्रधानमंत्री आपका सबसे अच्छा दोस्त (बीएफएफ) हो, तो आपको बिना किसी जरूरी अनुभव के 1,30,000 करोड़ रुपये का राफेल सौदा मिल सकता है। लेकिन जरा रुकिए ... कुछ और भी है! जम्मू-कश्मीर सरकार के चार लाख कर्मचारियों को सिर्फ आपकी कंपनी से बीमा कराने के लिए मजबूर किया जाएगा।"

टॅग्स :रिलायंसराहुल गांधीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?