लाइव न्यूज़ :

रिलायंस पावर को सितंबर तिमाही में 49 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर रिलायंस पावर को सितंबर में समाप्त तिमाही में एकीकृत आधार पर 49.05 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। आमदनी में गिरावट की वजह से कंपनी को घाटा उठाना पड़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 105.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 1,886.82 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2,626.49 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का चालू वित्त वर्ष में अपना कर्ज का बोझ 3,200 करोड़ रुपये कम करने का इरादा है।

रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस पावर देश की निजी क्षेत्र की प्रमुख बिजली उत्पादक और कोयला संसाधन कंपनी है।

निजी क्षेत्र में कंपनी के पास बिजली परियोजनाओं के सबसे बड़े पोर्टफोलियो में से है। इन कोयला, गैस, जलविद्युत और अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं शामिल है। कंपनी की परियोजनाओं की क्षमता 5,945 मेगावॉट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो