लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो की नई पेशकश; अभी डेटा रिचार्ज करें, भुगतान बाद में दें

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तत्काल लोन पर डेटा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहक अपने फोन को रिचार्ज करा सकते हैं जिसके लिए उन्हें भुगतान बाद में करना होगा। इसे कंपनी ने ‘इमरजेंसी डेटा लोन’ सुविधा का नाम दिया है।

जियो देश की सबसे युवा लेकिन सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस बात को समझती है कि प्रत्येक प्रयोगकर्ता विभिन्न कारणों से तत्काल डेटा खरीदने की स्थिति में नहीं होता है।

यह सुविधा ऐसे जियो ग्राहकों के लिए जिनका रोजाना का डेटा कोटा समाप्त हो गया है, लेकिन वे तत्काल डेटा रिचार्ज कराने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे ग्राहक अभी डेटा रिचार्ज कर उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं।

सूत्रों ने बतााया कि इस इस सुविधा के तहत जियो अपने ग्राहकों को एक जीबी (प्रत्येक) के पांच आपात डेटा लोन पैक उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक पैक का मूल्य 11 रुपये होगा।

इस आपात डेटा लोन की सुविधा का लाभ माईजियो ऐप के जरिये लिया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि इस सुविधा से ग्राहकों को एक सुगम लेकिन अच्छा समाधान मिल सकेगा। उनके लिए द्रुत गति का डेटा अनुभव निर्बाध जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें