लाइव न्यूज़ :

जियो ने रविशंकर प्रसाद से कहा, कॉल दरों को बढ़ाने और टेलीकॉम ऑपरेटर्स को वित्तीय सहायता की मांग खारिज की जाए

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2019 15:38 IST

इससे पहले सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएसन ऑफ इंडिया ने सरकार को लिखे अपने पत्र में कहा था कि केंद्र के तत्काल किसी तरह की राहत देने के अभाव में निजी क्षेत्र की तीन में से दो दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को ‘अनपेक्षित संकट’ का सामना करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो ने कहा, दूरसंचार कंपनियों के पास सरकार के बकायों का भुगतान करने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमताजियो का सीओएआई पर सरकार को ब्लैकमेल करने का भी आरोप

विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल कॉल और डाटा दरें बढ़ानें को लेकर सरकार पर बनाये जा रहे दबावों के बीचरिलायंस जियो अलग रुख अपनाया है। रिलायंस जियो ने दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद से गुरुवार को कहा कि सरकार को भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों की मांग को नहीं मानना चाहिए।

इससे पहले सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएसन ऑफ इंडिया (COAI) ने मंगलवार को ये मांग रखी। मांग के अनुसारसुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक टेलिकॉम कंपनियों को 1.3 लाख करोड़ रुपये जमा कराना जरूरी है। साथ ही इसमें वार्षिक सकल राजस्व (एजीआर) के तहत ब्याज का भी शामिल होना जरूरी है। COAI ने इसमें केंद्र सरकार से राहत सहित कॉल दरों को बढ़ाने की बात की थी।

जियो ने इस पर कहा है कि दूरसंचार कंपनियों के पास सरकार के बकायों का भुगतान करने के लिए पर्याप्त वित्तीय क्षमता है। साथ ही जियो ने कहा कि दूरसंचार सेवाप्रदाताओं का संगठन सीओएआई कंपनियों के लिए सरकारी राहत पाने के लिए भय की भाषा बोल रहा है।

इससे पहले जियो ने बुधवार को भी सीओएआई पर सरकार को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि संगठन की ओर से हाल में सरकार को भेजे गए एक पत्र में दूरसंचार क्षेत्र में भ्रामक संकट बताया गया है और उसके पत्र का लहजा सरकार को ‘धमकाने और ब्लैकमेल’ करने वाला है। 

बता दें कि सीओएआई ने सरकार को लिखे अपने पत्र में कहा है कि केंद्र के तत्काल किसी तरह की राहत देने के अभाव में निजी क्षेत्र की तीन में से दो दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को ‘अनपेक्षित संकट’ का सामना करना पड़ेगा। यह कंपनियां मौजूदा मोबाइल ग्राहकों के 63 प्रतिशत को सेवा मुहैया कराती हैं।

टॅग्स :रिलायंस जियोटेलीकॉमरविशंकर प्रसादएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित