लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज का धमाका, बाजार पूंजीकरण 14 लाख करोड़ रुपये के पार, सर्वकालिक उच्चस्तर पर, ऑल टाइम हाई

By भाषा | Updated: July 24, 2020 22:03 IST

कंपनी का शेयर चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। कंपनी के अलग से सूचीबद्ध आंशिक चुकता शेयरों का बाजार पूंजीकरण 53,821 करोड़ रुपये है। इस तरह कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण अब 14,07,854.41 करोड़ रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई में देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर 4.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,149.70 रुपये पर पहुंच गया। इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। इससे बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,54,033.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 4.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 2,149.90 रुपये पर पहुंच गया।

नई दिल्ली/मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी और उसके नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

कंपनी का सूचीबद्ध आंशिक चुकता शेयर का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 54,262.45 करोड़ रुपये रहा। पूर्ण चुकता और आंशिक चुकता शेयर को मिलाकर रिलांयस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,14,825.44 करोड़ रुपये पहुंच गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर बीएसई में 4.15 प्रतिशत उछलकर 2,146.20 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 4.95 प्रतिशत तक मजबूत हुआ और रिकार्ड 2,162.80 रुपये प्रति शेयर तक चला गया था। इससे बीएसई में कारोबार के बाद बाजार मूल्यांकन 13,60,562.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अमेजन की रिलायंस के खुदरा कारोबार में हिस्सेदारी पर नजर की रिपोर्ट के बीच कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को भी करीब 3 प्रतिशत उछला था।

कंपनी का आंशिक चुकता शेयर 8.77 प्रतिशत उछलकर बीएसई में 1,284.50 रुपये पर बंद हुआ

कंपनी का आंशिक चुकता शेयर 8.77 प्रतिशत उछलकर बीएसई में 1,284.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का आंशिक चुकता शेयर शेयर बाजारों में इस साल 15 जून को रिलायंस पीपी के अंतर्गत सूचीबद्ध हुआ। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से आईआईएल शीर्ष पर रही जबकि टीसीएस 8,09,408.14 करोड़ रुपये रुपये के एमकैप के साथ दूसरे और एचडीएफसी 6,14,252.37 करोड़ रुपये की बाजार हैसियत के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले बृहस्पतिवार से रिलायंस का शेयर 16.44 प्रतिशत उछला। इस साल अबतक कंपनी का शेयर 41.74 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

बुधवार को 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया था

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एममकैप) बड़ी तेजी से बढ़ता हुआ बुधवार को 13.17 लाख करोड़ रुपये (176.4 अरब डॉलर) पहुंच गया था। इसका आकलन कंपनी के चुकता और आंशिक चुकता शेयरों के बाजार मूल्यों के आधार पर किया गया है। इसके साथ फोर्ब्स की धनाढ्य व्यक्तियों की वास्तविक समय पर जारी की जाने वाली सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें पायदान पर आ गये हैं।

अभी दो सप्ताह पहले छह जुलाई, 2020 को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 160 अरब डॉलर था। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि रुपये में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप पिछले छह साल में 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। इसमें से 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा पिछले 10 महीने में हुआ है।

मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ धनाढ्यों की सूची में पाचवें स्थान पर आ गये हैं

बाजार पूंजीकरण में इस वृद्धि के साथ फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार मुकेश अंबानी 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ धनाढ्यों की सूची में पाचवें स्थान पर आ गये हैं। सूची में पहले स्थान पर 185.8 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस हैं। वहीं बिल गेट्स (113.1 अरब डॉलर), एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली (112.0 अरब डॉलर), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (89 अरब डॉलर) के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे 72.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का आंशिक चुकता शेयर यानी रिलायंस पीपी हाल में संपन्न राइट इश्यू के अंतर्गत जारी किया गया। इसने केवल एक महीने में निवेशकों को 3.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। निर्गम चार जून, 2020 को बंद हुआ। इसमें निवशकों को प्रत्येक आंशिक चुकता शेयर के लिये 314.25 रुपये भुगतान करना था। रिलायंस पीपी शेयर शेयर बाजार में 15 जून 2020 को सूचीबद्ध हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में राइट इश्यू और जियो प्लेटफार्म्स में संयुक्त रूप से निवेश तथा बीपी के निवेश के जरिये कुल 2,12,809 करोड़ रुपये जुटाये हैं। 

टॅग्स :रिलायंसरिलायंस जियोसेंसेक्समुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम