लाइव न्यूज़ :

रिलायंस की अपने खुदरा कारोबार में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की अटकलें, 20 अरब डॉलर का हो सकता है सौदा

By भाषा | Updated: September 10, 2020 21:36 IST

रिलायंस और अमेजन दोनों ने ही इस रपट को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरआईएल के अपनी खुदरा इकाई ‘रिलायंस रिटेल’ में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की अटकलें हैं।रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा 20 अरब डॉलर होने की संभावना है।

नई दिल्ली। मीडिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अपनी खुदरा इकाई ‘रिलायंस रिटेल’ में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेजन को बेचने की अटकलें हैं। यह सौदा 20 अरब डॉलर होने की संभावना है। एक समाचार एजेंसी ने अपने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि अमेजन ने आरआईएल की खुदरा कारोबार इकाई ‘रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड’ में निवेश को लेकर बातचीत की है और संभावित निवेश को लेकर रुचि दिखायी है।

रपट में आगे कहा गया है कि रिलायंस अपनी इस इकाई में 40 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अमेजन को बेचना चाहती है। यह सौदा 20 अरब डॉलर का हो सकता है। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा विनिवेश सौदा होगा। बहरहाल रिलायंस और अमेजन दोनों ने ही इस रपट को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

रिलायंस ने ईमेल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज अथवा उसकी समूह कंपनियों में पूंजीगत सौदों को लेकर की गई एकतरफा, गलत और काल्पनिक रपटों पर टिप्पणी नहीं करने की नीति है। हम इस तरह के किसी भी सौदे के बारे में न तो पुष्टि करते हैं और न ही उससे इनकार करते हैं जिस पर बातचीत चल रही हो अथवा नहीं भी चल रही हो।’’

कंपनी ने शेयर बाजारों को भी इसी प्रकार की प्रतिक्रिया भेजी है। रिलायंस ने कहा कि कंपनी में विभिन्न अवसरों को लेकर लगातार मूल्यांकन चलता रहता है। कंपनी सूचीबद्धता दायित्व और सूचना सार्वजनिक करने के नियमों का पालन करती है और वह अनिवार्य सूचनाओं की लगातार जानकारी देती रहेगी।

रिलायंस ने कहा है कि इस संदेश के जरिये हम मीडिया से अपील करते हैं कि वह इस तरह की मनगढ़ंत सूचनाओं की सावधानी से छानबीन करे और इस तरह की गलत और भ्रम फैलाने वाली रपट के प्रकाशन से खुद को तथा अपने पाठकों को सुरक्षित रखे। इनमें कंपनी के बहुत से खुदरा निवेशक भी हो सकते हैं। अमेजन का फ्यूचर समूह में भी निवेश है।

फ्यूचर समूह के कारोबार का रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने के आखिर में 24,713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया। रिलायंस ने बुधवार को ही रिलायंस रिटेल की 1.75 प्रतिशत हिस्सेदारी सिल्वेर लेक को 7,500 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा भी की। कंपनी ने कहा कि इस तरह की और बिक्री भी हो सकती हैं। बहरहाल रपट के अनुसार अमेजन ने अपने संभावित निवेश के आकार को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है।

टॅग्स :रिलायंसअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें