लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राइट्स इश्यू के निवेशकों को अंतिम भुगतान के लिए कहा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने राइट्स इश्यू में कंपनी के 42.26 करोड़ शेयर लेने वाले निवेशकों से दूसरा एवं अंतिम भुगतान करने को कहा है।

आरआईएल ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि 15 मई,2020 को राइट्स इश्यू के माध्यम से 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य वाले 42,26,26,894 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए थे। कंपनी ने आंशिक भुगतान हो चुके इन शेयरों के लिए दूसरा एवं अंतिम भुगतान करने का निवेशकों को नोटिस जारी किया है।

राइट्स इश्यू के दौरान रिलायंस ने 1,257 रुपये प्रति शेयर मूल्य वाले 42.26 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए थे। उस समय निवेशकों ने इन शेयरों के लिए प्रारंभिक भुगतान किया था। अब 628.50 प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान की दूसरी एवं अंतिम किस्त जमा करने को कहा गया है।

रिलायंस ने कुल 53,125 करोड़ रुपये मूल्य के राइट्स इश्यू जारी किए थे। यह पिछले एक दशक में दुनिया की किसी भी गैर-वित्तीय कंपनी की तरफ से जारी सबसे बड़ा राइट्स इश्यू था।

उस समय आरआईएल ने अपने मौजूदा शेयरधारकों को 1:15 के अनुपात में नए शेयरों की पेशकश की थी। आंशिक भुगतान वाले इक्विटी शेयरों के धारकों को अंतिम भुगतान के लिए कहने को 10 नवंबर 2021 की तारीख मुकर्रर की गई थी।

दूसरा भुगतान होते ही आंशिक भुगतान वाले शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण चुकता शेयरों में तब्दील हो जाएंगे जिनका बीएसई एवं एनएसई दोनों शेयर बाजारों में कारोबार होता है।

इस भुगतान प्रक्रिया में निवेशकों की मदद के लिए रिलायंस ने व्हाट्सऐप चैटबोट को भी सक्रिय कर दिया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस यह चैटबोट जियो की समूह कंपनी हैप्टिक ने विकसित किया है। इसे मई 2020 में राइट्स इश्यू के समय भी सक्रिय किया गया था।

रिलायंस के मुताबिक, भुगतान 15 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक किए जा सकते हैं। चेक एवं डिमांड ड्राफ्ट के अलावा नेटबैंकिंग, यूपीआई और एएसबीए से भी इसका भुगतान किया जा सकता है।

भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के दो सप्ताह के भीतर पूर्ण भुगतान वाले शेयर निवेशकों के खाते में जमा हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय