लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, बीपी ने एशिया की सबसे गहरी परियोजना से गैस उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने शुक्रवार को एशिया की सबसे गहरी परियोजना से प्राकृतिक गैस का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही केजी-डी6 ब्लॉक में दूसरे दौर की खोजों से उत्पादन शुरू हो गया है।

दोनों कंपनियों ने बयान में कहा कि अत्यंत-गहरे पानी के आर-क्लस्टर से उत्पादन शुरू हो गया है। यह रिलायंस-बीपी की तीन गहरे समुद्र की परियोजनाओं में से पहली परियोजना है। पूर्वी अपतटीय ब्लॉक में इन परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है।

रिलायंस और बीपी केजी-डी6 ब्लॉक में तीन गहरे पानी की गैस परियोजनाओं....आर क्लस्टर, सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे का विकास कर रही हैं। ये तीनों परियोजनाएं 2023 तक देश की 15 प्रतिशत गैस की मांग को पूरा कर सकती हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ये परियोजनाएं केजी-डी6 ब्लॉक में मौजूदा हब के ढांचे का इस्तेमाल करेंगी।’’

रिलायंस केजी-डी6 ब्लॉक की परिचालक है। इस ब्लॉक में उसकी हिस्सेदारी 66.67 प्रतिशत है। शेष 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी के पास है।

तीनों परियोजनाओं में से आर-क्लस्टर से सबसे पहले उत्पादन शुरू हुआ है। यह क्षेत्र काकीनाड़ा तट के मौजूदा केजी-डी 6 कंट्रोल एंड राइजर प्लेटफॉर्म (सीआरपी) से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह क्षेत्र पानी में 2,000 मीटर से अधिक गहराई में स्थित है। यह एशिया का सबसे गहरा अपतटीय गैस क्षेत्र है। इस क्षेत्र से गैस उत्पादन 2021 में 1.29 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन (एमएमएससीएमडी) पर पहुंचने की उम्मीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘बीपी के साथ भागीदारी पर हमें गर्व है। दोनों कंपनियों की विशेषज्ञता की वजह से हम गैस परियोजनाओं को तेजी से चालू कर पा रहे हैं। ये परियोजनाएं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के बीच स्थित हैं।’’

अंबानी ने कहा, ‘‘यह देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके जरिये हम स्वच्छ और हरित गैस-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होंगे। कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपने गहरे पानी के ढांचे के जरिये हम राष्ट्र की स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।’’

बीपी के मुख्य कार्यकारी बर्नार्ड लूनी ने कहा, ‘‘यह स्टार्ट-अप हमारी रिलायंस के साथ भागीदारी की संभावना का एक और उदाहरण है। दोनों कंपनियों के सर्वश्रेष्ठ के जरिये हम भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें