लाइव न्यूज़ :

Reliance AGM 2022: रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के विकास पर दो लाख करोड़ का निवेश, दिल्ली-मुंबई सहित इन शहर में सेवाएं जल्द, जानें बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 21:52 IST

Reliance AGM 2022: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5जी की शुरुआत कर देंगे। दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) की बैठक में यह घोषणा की। जियो अगले साल के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवाएं देने लगेगी। 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए हम कुल दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Reliance AGM 2022: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के विकास पर दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इस साल दिवाली तक देश के कुछ बड़े शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) की बैठक में यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जियो अगले साल के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवाएं देने लगेगी। अंबानी ने कहा, ‘‘समूचे देश में सही मायने में 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए हम कुल दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जियो ने भारत जैसे बड़े आकार वाले देश के लिए 5जी सेवा शुरू करने के लिए सबसे तेज और सबसे महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। दो महीनों के भीतर, दिवाली तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5जी की शुरुआत कर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि भारत में 5जी सेवाएं महानगरों में शुरू होने के बाद जियो हर महीने अपनी मौजूदगी बढ़ाती जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2023 आने तक देश के हर कस्बे एवं तहसील तक जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। रिलायंस ने हाल में संपन्न नीलामी में 88,078 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा है। उसी समय कंपनी ने कहा था कि वह देश में उन्नत 5जी नेटवर्क खड़ा करेगी। अंबानी ने एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि जियो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी डेटा-प्रवर्तित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भारत ‘ट्रू 5जी’ से कम का हकदार नहीं है और 5जी सेवा सिर्फ कुछ खास लोगों तक सीमित नहीं रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जियो 5जी सेवाएं देने के लिए पांचवीं पीढ़ी के नवीनतम संस्करण को तैनात करेगा जिसमें 4जी नेटवर्क पर निर्भरता शून्य हो जाती है। इसके साथ ही जियो नई एवं शक्तिशाली सेवाओं की आपूर्ति कर सकती है।

उन्होंने कहा कि जियो दुनिया के सभी अग्रणी वैश्विक स्मार्टफोन उपकरण विनिर्माताओं के करीबी संपर्क में काम कर रही है। अंबानी ने कहा कि जियो ने देशभर में फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क खड़ा कर लिया है और आज फाइबर-टु-द-होम (एफटीटीएच) का हर तीन में से दो नया उपभोक्ता जियो को ही चुन रहा है।

उन्होंने कहा कि जियो 5जी दूरसंचार के क्षेत्र में पासा पलटने वाला साबित होगा। अंबानी ने कहा, ‘‘भारत फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अपनाने के मामले में दुनिया में अभी 138वें स्थान पर है। जियो भारत को इस श्रेणी में शीर्ष 10 देशों तक ले जाएगी।’’ 

टॅग्स :रिलायंस जियोReliance Industries Limitedमुकेश अंबानीनीता अंबानीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?