ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 10 करोड़ के पार

By भाषा | Published: December 1, 2021 08:12 PM2021-12-01T20:12:19+5:302021-12-01T20:12:19+5:30

Registration figure on e-shram portal crosses 10 crores | ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 10 करोड़ के पार

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 10 करोड़ के पार

नयी दिल्ली, एक दिसंबर ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण का आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया है। ई-श्रम पोर्टल सरकार की असंगठित कार्यबल का राष्ट्रीय डाटाबेस बनाने की एक पहल है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि 30 नवंबर को ई-श्रम पोर्टल पर 12.18 लाख पंजीकरण हुए। उत्तर प्रदेश (2.61 लाख), पश्चिम बंगाल (1.08 लाख) और बिहार (1.02) राज्यों में एक लाख से अधिक पंजीकरण हुए।

सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ब्योरा जुटाने के लिए ई-श्रम पोर्टल इस साल अगस्त में शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Registration figure on e-shram portal crosses 10 crores

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे