लाइव न्यूज़ :

दुरसंचार क्षेत्र में सुधारों से उद्योग साहसिक तरीके से निवेश करने में सक्षम होगा : सुनील मित्तल

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 सितंबर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने बुधवार को कहा कि दूरसंचार क्षेत्र के लिए घोषित बड़े सुधारों से उद्योग अब बिना किसी डर के साहसिक तरीके से निवेश करने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेश और देश की वृद्धि में तेजी लाने के आह्वान पर एयरटेल सकारात्मक प्रतिक्रिया देगी। दबाव से जूझ रहे दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत के कई कदमों के बीच मंत्रिमंडल ने आज सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा को युक्तिसंगत बनाते हुए इसमें से दूरसंचार क्षेत्र से इतर होने वाली आय को हटा दिया गया है। सरकार को संभावित रूप से दी जाने वाली देय राशि पर दंड को भी हटा दिया है।

उन्होंने दूरसंचार क्षेत्र को दबाव से निकालने के लिए इन मौलिक सुधारों को शुरू करने को लेकर सरकार का धन्यवाद किया और बधाई भी दी।

मित्तल ने एक बयान में कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल द्वारा उठाये गए सुधार के कदम यह सुनिश्चित करते हैं कि उद्योग बिना डरे निवेश करने और भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने में सक्षम होगा। हम दूरसंचार मंत्री और वित्त मंत्री को उनके नेतृत्व और समर्थन के लिए भी बधाई देते हैं।’’

सरकार ने राहत पैकेज में दूरसंचार कंपनियों के ऊपर सांविधिक बकाये के भुगतान पर चार साल के मोहलत दी है।

एयरटेल के चेयरमैन ने कहा, ‘‘भारती एयरटेल भारत के विकास में निवेश करने और उसमें तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान का जवाब देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह 100 करोड़ से अधिक भारतीयों की डिजिटल आकांक्षाओं के रूप में डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए जीवन में एक बार आने वाला अवसर है।’’

भारती एयरटेल ने कहा कि यह सुधार पैकेज भारतीय दूरसंचार उद्योग के लिए एक नई सुबह की शुरुआत करता है। इन कदमों से इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के जोरदार वृद्धि को बल मिलेगा।

एयरटेल ने कहा, ‘‘यह साहसिक कदम 1999 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की याद दिलाता है। उसके बाद ही देश में मोबाइल सेवाओं का दौर शुरू हुआ था।

भारती एयरटेल भारत और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘ये नए सुधार इस रोमांचक डिजिटल भविष्य में निवेश करने के हमारे प्रयासों को और बढ़ावा देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब