लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार क्षेत्र के लिए घोषित सुधारों से नकदी प्रवाह बनाए रखने, निवेश बढ़ाने में मदद मिेलेगी: विट्टल

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि दूरसंचार क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा घोषित बुनियादी सुधारों से नकदी प्रवाह बनाए रखने और ज्यादा निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

विट्टल ने एयरटेल की दूसरी तिमाही की आय की जानकारी देते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि जहां अगले तीन-चार साल में, ज्यदातर प्रमुख शहरों में 5जी सर्वव्यापी आधार पर मौजूद होगा, वहीं तत्काल अल्पावधि में बहुत कुछ नियामक के परामर्श की गति और नीलामी के वास्तविक समय पर निर्भर करेगा।

सीईओ ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, सरकार ने बुनियादी सुधारों की घोषणा की है जो नकदी प्रवाह को बनाए रखने में मदद करेंगे और उद्योग को ज्यादा निवेश आकर्षित में सक्षम बनाएंगे। कई अनावश्यक मंजूरी की जरूरत को हटाकर और ग्राहकों को कंपनी से जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाकर हमारे व्यापार करने के तरीके को सरल बनाने के लिए भी पर्याप्त कदम उठाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें