लाइव न्यूज़ :

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: December 8, 2020 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 1.5 रुपये की गिरावट के साथ 1,059 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.5 रुपये अथवा 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,059 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 25,535 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.7 रुपये अथवा 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,051 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 25,515 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते