लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र का रुख आशावादी हुआ : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी देश के रियल एस्टेट उद्योग की धारणा अक्टूबर-दिसंबर, 2020 की तिमाही में सकारात्मक हो गई। नाइट फ्रैंक इंडिया-फिक्की-नारेडको के एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

सर्वे में कहा गया है कि आवासीय के साथ-साथ कार्यालय संपत्तियों की मांग में सुधार से अगले छह माह के लिए क्षेत्र का परिदृश्य सकारात्मक है।

क्षेत्र में काम कर रहे डेवलपर्स, बैंकों, वित्तीय संस्थानों और निजी इक्विटी कंपनियों के ‘रियल एस्टेट धारणा सूचकांक चौथी तिमाही-2020’ का 27वां संस्करण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सोमवार को जारी किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार ‘मौजूदा धारणा स्कोर’ 2020 में पहली बार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 54 अंक के साथ सकारात्मक हुआ है। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में 14 अंक की बढ़त है।

‘भविष्य का धारणा स्कोर’ चौथी तिमाही में बड़े उछाल के साथ 65 अंक पर पहुंच गया। तीसरी तिमाही में यह 52 अंक था। 50 से ऊपर का स्कोर ‘आशावाद’ और 50 से कम का स्कोर ‘निराशावाद’ को दशार्ता है। 50 के स्कोर का मतलब स्थिति के ‘तटस्थ’ होने से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?