लाइव न्यूज़ :

आरडीआईएफ, विरचो बायोटेक ने भारत में स्पुतनिक वैक्सीन बनाने के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और हैदराबाद स्थित विरचो बायोटेक ने सोमवार को भारत में स्पुतनिक वी वैक्सीन की 20 करोड़ खुराक का उत्पादन करने के लिए एक समझौता किया।

आरडीआईएफ और विरचो बायोटेक ने एक संयुक्त बयान में कहा कि 2021 की दूसरी तिमाही में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का काम पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद स्पुतनिक वी का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

बयान में कहा गया कि विरचो बायोटेक की विनिर्माण क्षमता की मदद से आरडीआईएफ के वैश्विक साझेदारों को स्पुतनिक वी की आपूर्ति में मदद मिलेगी।

आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रिव ने कहा, ‘‘विरचो बायोटेक के साथ समझौते से भारत में वैक्सीन के बड़े पैमाने पर विनिर्माण में आसानी होगी और हमारे अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

बयान के मुताबिक स्पुतनिक वी 91.6 प्रतिशत तक असरकारक है, और लैंसेट में प्रकाशित आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब