लाइव न्यूज़ :

नये क्रेडिट कार्ड की बिक्री पर रिजर्व बैंक की रोक से बाजार में हिस्सेदारी पर असर पड़ा: एचडीएफसी बैंक

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:05 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को कहा कि नये क्रेडिट कार्ड की बिक्री पर रिजर्व बैंक द्वारा लगायी गयी रोक से उसकी बाजार हिस्सेदारी पर असर पड़ा है लेकिन साथ ही कहा कि "अस्थायी" रोक के हटने पर वह "जोरदार वापसी" करेगी और नुकसान की भरपाई कर लेगी।

एचडीएफसी बैंक के उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख पराग राव ने कहा कि बैंक ने पिछले छह महीने का इस्तेमाल कार्ड के व्यापार को लेकर "विश्लेषण, पुनर्निर्माण और नवोन्मेष" करने के लिए किया है। बैंक के कार्ड धारकों की संख्या 1.55 करोड़ है।

बैंक ने प्रतिबंध की वजह से अपनी बाजार हिस्सेदारी में कुछ प्रतिशत की कमी का सामना किया है लेकिन आंतरिक रूप से की गयी कार्रवाइयों से यह सुनिश्चित हुआ कि व्यय के हिसाब से उसकी बाजार हिस्सेदारी बनी हुई है।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने पिछले साल दिसंबर में तकनीकी खराबियों को लेकर एचडीएफसी बैंक पर अभूतपूर्व जुर्माने लगाए थे जिनमें क्रेडिट कार्ड जारी करने और नयी डिजिटल पहल शुरू करने पर लगी रोक शामिल हैं।

राव ने कहा, "हमने बाजार में जोरदार वापसी के लिए काफी आक्रामक योजनाएं बनायी हैं। आप देखेंगे कि एचडीएफसी बैंक ना केवल बाजार हिस्सेदारी वापस पा लेगा बल्कि बाजार में व्यय संबंधी हिस्सेदारी भी काफी बढ़ाएगा।"

प्रतिबंध कब हटाया जाएगा, इस बाबत राव ने कोई जानकारी साझा नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब