लाइव न्यूज़ :

RBI जल्द जारी करेगा 20 रुपये का नया नोट, जानें सारी खास बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2019 13:20 IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 के नए नोट जारी करने की घोषणा के साथ ये भी साफ कर दिया है कि नए नोट के लागू होने के बाद भी पहले से मौजूद सारे 20 के नोट भी मान्य होंगे। यानी उनका लीगल टेंडर कैंसिल नहीं किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 के नए नोट का बेस कलर ग्रीनिश येलो (थोड़ा हरा-पीले रंग) है।20 का नया नोट महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत जारी किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 20 रुपये का नया नोट जारी करने वाली है। आरबीआई ने इसकी अधिकारिक सूचना दी है। नोट का बेस कलर ग्रीनिश येलो (थोड़ा हरा-पीले रंग) है। महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। 

रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 20 रुपये का नया नोट ग्रीनिश येलो यानी थोड़ा हरा-पीले रंग का होगा। नोट के पीछ देश की मशहूर एलोरा की गुफाओं की तस्वीर होगी।  नए नोट का आकार 63mmx129mm होगा। 

रिजर्व बैंक ने इसके साथ ही ये भी साफ कर दिया है कि नए नोट के लागू होने के बाद भी पहले से मौजूद सारे 20 के नोट भी मान्य होंगे। यानी उनका लीगल टेंडर कैंसिल नहीं किया जा रहा है। 

नोट के सामने का हिस्सा

- नोट के पहले साइड पर  महात्मा गांधी सीरीज वाली तस्वीर है।-  सी थ्रू रजिस्टर में 20 रुपये लिखा होगा। 

- इसके अलावा देवानागिरी लिपी में भी 20 रुपेय लिखा होगा। - माइक्रो लैटर में 'RBI''भारत' हिंदी में लिखा है।  सुरक्षा धागे पर 'भारत' और 'RBI' लिखा है। - गारंटी खंड पर गवर्नर के हस्ताक्षर हैं। नोट के दाहिने भाग में अशोक स्तंभ भी है।

नोट के पिछले हिस्से के बारे में 

- एलोरा की गुफाओं की तस्वीर है।- इसके अलावा स्वच्छ भारत का प्रचार भी किया गया है। ( नोट के बाईं ओर) 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम