लाइव न्यूज़ :

बंद होगी 2000 रुपये के नोट की छपाई? सरकार ने दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: January 4, 2019 16:07 IST

वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके बाद ये बात तेज हुई कि क्या 2000 नोटों की छपाई बंद होने वाली है।

Open in App

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने अपने ट्वीट में कहा कि अनुमानित जरूरत के हिसाब से नोटों की छपाई की योजना बनायी जाती है।

उन्होंने कहा, "सिस्टम में 2,000 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में हैं। मूल्य के आधार पर इस समय जितने नोट चलन में मौजूद हैं, उनमें 35 प्रतिशत नोट 2,000 रुपये के ही हैं।”

गर्ग ने कहा, "हाल फिलहाल में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।"सरकार ने आठ नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया था। उसके बाद रिजर्व बैंक ने 500 के नए नोट के साथ 2,000 रुपये का भी नोट जारी किया।

नवंबर 2016 में 500, 1000 रुपये के जिन नोटों को बंद किया गया उनका उस दौरान कुल मुद्रा चलन में करीब 86 प्रतिशत हिस्सा था। दो साल पहले नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2,000 रुपये के करेंसी नोट की छपाई न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके बाद ये बात तेज हुई कि क्या 2000 नोटों की छपाई बंद होने वाली है। नवंबर, 2016 में नोटबंदी के बाद सरकार ने 2,000 रुपये का नया नोट जारी किया था।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित