लाइव न्यूज़ :

पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया झटका, कर्ज पर लगने वाले ब्याज में 0.25 प्रतिशत तक की वृद्धि, जानें ईएमआई पर क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 22:38 IST

पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रेपो आधारित ब्याज दर (आरएलएलआर) 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत से 9.0 प्रतिशत कर दी गयी है। नई दर बृहस्पतिवार से प्रभाव में आ गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआइ ने मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये बुधवार को रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी थी।बीओबी ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की। बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नई दरें 12 फरवरी से प्रभाव में आएंगी।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने कर्ज पर लगने वाले ब्याज में 0.25 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत वृद्धि के बाद बैंकों ने यह कदम उठाया।

पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रेपो आधारित ब्याज दर (आरएलएलआर) 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत से 9.0 प्रतिशत कर दी गयी है। नई दर बृहस्पतिवार से प्रभाव में आ गयी है। आरबीआइ ने मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये बुधवार को रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दी थी।

बीओबी ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की। बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नई दरें 12 फरवरी से प्रभाव में आएंगी। ताजा वृद्धि के साथ एक दिन के कर्ज के लिये एमसीएलआर 7.85 प्रतिशत से बढ़कर 7.90 प्रतिशत हो गयी।

एक महीने के लिये एमसीएलआर 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.20 प्रतिशत की गयी है। बीओबी ने तीन महीने की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दी। वहीं एक साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज अब 8.50 प्रतिशत की जगह 8.55 प्रतिशत होगा।

कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी पर ब्याज दर 0.25 प्रतिशत तक बढ़ाई

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने बृहस्पतिवार को निश्चित परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में 0.25 (चौथाई) प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की एक और वृद्धि के बाद उठाया गया है।

शुक्रवार से प्रभावी संशोधित दरों के तहत, 15 महीने से दो साल की अवधि की दो करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये तक की जमा पर 7.25 प्रतिशत और 12 महीने 25 दिन से दो साल तक की दो करोड़ रुपये तक की जमा पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

कोटक बैंक के उपभोक्ता बैंक प्रमुख विराट दीवानजी ने बयान में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में वृद्धि के साथ हमने अपने मूल्यवान ग्राहकों को उनकी बचत पर अधिक लाभ देकर फायदा पहुंचाया है।’’

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)Bank of Barodaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम