लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने 45 दिन में बाजार में डाले 1.2 लाख करोड़ रुपये के नए नोट, RBI गवर्नर ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: April 17, 2020 20:14 IST

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रिजर्व बैंक के अधिकारी नकदी के प्रवाह, थोक एवं खुदरा भुगतान तथा निपटान प्रणाली का ध्यान रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने कोरोना शुरू होने के बाद पिछले 45 दिन में बाजार में 1.2 करोड़ रुपये के नए नोट डाले हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई। रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद पिछले 45 दिन में बाजार में 1.2 लाख करोड़ रुपये के नए नोट डाले हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने वाले कारोबारी प्रतिनिधि तथा एटीएम मशीनें पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, ताकि हर किसी के पास वित्तीय सेवाएं पहुंच सकें।  दास ने यह जानकारी ऐसे समय दी है जब मार्च में नकदी के लेन-देन में 86 हजार करोड़ रुपये की उछाल की खबरें आ रही हैं।

दास ने वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर बताया, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बढ़ी मांग को देखते हुए रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों ने एक मार्च से 14 अप्रैल के दौरान देश भर में फैले करेंसी चेस्ट तक 1.2 लाख करोड़ की नई करेंसी की आपूर्ति की है।’’

उन्होंने ऐसे मौके पर आगे आकर सेवाएं मुहैया कराने तथा आने-जाने की चुनौतियों के बाद भी एटीएम में लगातार पैसे डालते रहने के लिये बैंकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस दौरान इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग कभी भी धीमा नहीं पड़ा। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बताया कि रिजर्व बैंक के 150 अधिकारी अलग (क्वारंटीन) किये गये हैं तथा वे नकदी के प्रवाह, थोक एवं खुदरा भुगतान तथा निपटान प्रणाली का ध्यान रख रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत