लाइव न्यूज़ :

RBI की बैठक, पीएमआई आंकड़ों से तय होगी इस सप्ताह के शेयर बाजार की चाल

By भाषा | Updated: September 29, 2019 12:50 IST

आगामी सप्ताह वाहनों की बिक्री के मासिक आंकड़े भी आने वाले हैं। निवेशकों की नजरें इन आंकड़ों पर भी रहेगी। अगले सप्ताह शुक्रवार को रिजर्व बैंक नीतिगत दरों पर निर्णय लेगा। यही अगले सप्ताह का सबसे बड़ा कारक होगा।

Open in App

रिजर्व बैंक का नीतिगत दरों पर निर्णय, विनिर्माण व सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े तथा वैश्विक संकेतक इस सप्ताह बाजार की चाल तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। अगले सप्ताह बुधवार को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘धारणा सकारात्मक रहने के कारण बाजार के आगे मजबूत होने का अनुमान है। हमें लगता है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से आगे की दिशा तय होगी।’’ इसके अलावा विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई के आंकड़े भी बाजार की धारणा तय करेंगे।

आगामी सप्ताह वाहनों की बिक्री के मासिक आंकड़े भी आने वाले हैं। निवेशकों की नजरें इन आंकड़ों पर भी रहेगी। अगले सप्ताह शुक्रवार को रिजर्व बैंक नीतिगत दरों पर निर्णय लेगा। यही अगले सप्ताह का सबसे बड़ा कारक होगा।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी शोध) संजीव जरवाड़े ने कहा, ‘‘आने वाले समय में निवेशकों का ध्यान अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम पर जाएगा।’’ वैश्विक मोर्चे पर निवेशकों की निगाह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियाग चलाये जाने के संबंध में शुरू हुई जांच पर भी रहेगी।

बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 807.95 अंक यानी 2.12 प्रतिशत लाभ में रहा। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!