लाइव न्यूज़ :

RBI ने रेपो रेट को रखा बरकरार, अब सस्ते ब्याज के लिए और करना पड़ेगा इंतजार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2018 15:15 IST

छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति के अनुसार वृद्धि दर सुधर रही है और उत्पादन का अंतर घट रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अप्रैलः सस्ते ब्याज को लेकर उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं हैं क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 6 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। उसने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। और पिछली तीन नीतिगत बैठकों में ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखी है। 

छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति के अनुसार वृद्धि दर सुधर रही है और उत्पादन का अंतर घट रहा है। रिजर्व बैंक ने 2018-19 की पहली छमाही के लिये मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर 4.7-5.1 प्रतिशत और दूसरी छमाही के लिए 4.4 प्रतिशत किया। 

रिजर्व बैंक ने 2018-19 के लिये आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत किया। वर्ष की पहली छमाही में यह 7.3-7.6 और दूसरी छमाही में 7.3-7.6 प्रतिशत के दायरे में रहेगी। वर्ष 2017- 18 में इसके 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। 

आपको बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल अगस्त में रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत किया गया था, जो इसका छह साल का निचला स्तर है।  उसके बाद से केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक अन्य वाणिज्यिक बैंक को फौरी जरूरत के लिए उधार देता है। 

रेपो रेट कम होने से बैंकों के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज लेना सस्ता हो जाता है और तब ही बैंक ब्याज दरों में भी कमी करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा रकम कर्ज के तौर पर दी जा सके। 

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित