लाइव न्यूज़ :

RBI लाएगा 100 रुपये के नए नोट, अगस्त तक होंगे पब्लिक को उपलब्ध, जानिए किस कलर के होंगे ये नोट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 17, 2018 14:58 IST

नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने पहले 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट जारी किये और बाद में 200 रुपये और 50 रुपये के नोट जारी किये।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 रुपये के नए नोट छापने शुरू कर दिये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 100 रुपये के नये नोट बैंगनी रंग के होंगे। रिजर्व बैंक पहले ही 50 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के उस समय प्रचलित नोटों को उसी रात 12 बजे से बन्द कर दिया था। उसके बाद रिजर्व बैंक ने पहले 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट जारी किये और बाद में 200 रुपये और 50 रुपये के नोट जारी किये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 100 रुपये के नये नोटों की छपाई देवास बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल अगस्त तक 100 रुपये के नये नोट बाजार में आ जायेंगे। रिपोर्ट के अनुसार 100 रुपये के नोट होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर मिल के स्वदेशी पेपर और स्याही पर छप रहा है।

बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल अगस्त में 200 रुपए का नया नोट जारी किया था. ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है.

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा