लाइव न्यूज़ :

RBI Interest Rate Hike: रेपो दर में वृद्धि की घोषणा, शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1060 अंक लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2022 15:14 IST

RBI Interest Rate Hike: तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में 1,060.64 अंक या 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,915.35 अंक पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्दे निफ्टी भी 317.75 अंक या 1.86 प्रतिशत फिसलकर 16,751.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।रिजर्व बैंक ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया।भी छह सदस्यों ने आम सहमति से नीतिगत दर बढ़ाने का निर्णय किया।

RBI Interest Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में वृद्धि की घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को दोपहर के कारोबार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 1,060.64 अंक लुढ़क गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में 1,060.64 अंक या 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,915.35 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 317.75 अंक या 1.86 प्रतिशत फिसलकर 16,751.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया। मुख्य रूप से बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में सभी छह सदस्यों ने आम सहमति से नीतिगत दर बढ़ाने का निर्णय किया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एचयूएल, आरआईएल, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में थे। वहीं पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स