लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने सिक्के वितरण को लेकर बैंकों के लिये प्रोत्साहन राशि बढ़ायी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:58 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों को सिक्के देने को लेकर बैंकों के लिये प्रोत्साहन राशि 25 रुपये प्रति थैला से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति थैला कर दी है। साफ-सुथरे नोट नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। साथ ही इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी बैंक शाखाएं नोट को बदलने और सिक्के उपलब्ध कराने को लेकर लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध करायें। आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा कि बैंकों को ग्रामीण और छोटे कस्बों में सिक्का वितरण को लेकर प्रति थैला 10 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जएगा। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘एक सितंबर, 2021 से बैंकों के दावों की प्रतीक्षा किए बिना, करेंसी चेस्ट(सीसी) से शुद्ध निकासी के आधार पर सिक्कों के वितरण के लिये 25 रुपये के बजाए प्रति थैला 65 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।’’ परिपत्र मे कहा गया है कि थोक ग्राहकों की सिक्का आवश्यकताओं (एक लेनदेन में एक थैले से अधिक की आवश्यकता) को पूरा करने के लिए, बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे ग्राहकों को विशुद्ध रूप से व्यावसायिक लेनदेन के लिए सिक्के प्रदान करें। बैंक अपने निदेशक मंडल से अनुमोदित नीति के तहत ग्राहकों को शाखाओं में आने के बजाए उनके घर या कार्य स्थल पर सेवाएं (डोर स्टेप बैंकिंग) प्रदान करने का प्रयास कर सकते हैं। आरबीआई के अनुसार, ‘‘ऐसे ग्राहक के लिये जरूरी है कि उसने केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) का अनुपालन किया हो और सिक्के की आपूर्ति का रिकार्ड रखा जाना चाहिए। बैंकों को यह सलाह दी जाती है कि इस सुविधा का दुरूपयोग न हो, इसके लिये लिये जांच-पड़ताल कर लें।’’ फिलहाल खुदरा ग्राहकों को सिक्के का वितरण छोटे ‘लॉट’ में किया जाता है। थोक ग्राहकों को यह सेवा नहीं दी जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां