लाइव न्यूज़ :

बैंक घोटालों को लेकर संसदीय समिति ने रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल को किया तलब

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2018 16:32 IST

पिछले कुछ महीनों में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले हो चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली,  17 अप्रैल:  पिछले कुछ महीनों से सामने आए बैंक घोटाले को लेकर संसदीय समिति ने 17 मई को रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को बुलाया है। संसदीय समिति गवर्नर उर्जित पटेल से बैंकों में हो रहे घोटालों के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि  17 मई को रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को बुलाया गया है। जहां उनसे घोटालों और अन्य बैंकिंग नियमों के बारे में पूछताछ होगी।  मंगलवार को कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली वित्त समिति ने वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार से बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई सवाल उठाए। जिसके बाद ही यह खबर सामने आई है कि संसदीय समिति ने 17 मई को रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल को बुलाया है। 

सूत्रों के मुताबिक 17 मई को आरबीआई से यह पूछा जाएगा कि यहां यह बैंकों में हो रहे घोटालों को कैसे कम किया जाए। इसके अलावा इस बात पर भी जानकारी ली जाएगी कि क्या आरबीआई को किसी ओर तरह की पावर की जरूरत है। जिससे यह घोटाले रोके जा सके। 

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दर्जनों बैंक घोटाले सामने आए हैं। जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों के घोटाले हुए हैं।

टॅग्स :आरबीआईअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम