लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय की, निर्गम 17 मई को खुलेगा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई, 14 मई भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 के लिए निर्गम मूल्य 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है, जिसमें 17 मई से पांच दिनों तक निवेश किया जा सकता है।

सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह किश्तों में बॉन्ड जारी करने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा।

आरबीआई ने कहा, ‘‘बॉन्ड का मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिनों में बंद भाव के औसत के आधार पर तय किया जाता है... इस आधार पर मूल्य 4,777 रुपये प्रति ग्राम सोना है।’’

सरकार ने आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। इनके लिए उन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा।

आरबीआई ने कहा, ‘‘ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,727 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा।’’

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 की पहली किश्त 17 मई 2021 से 21 मई 2021 तक अभिदान के लिए खुली रहेगी और बॉन्ड 25 मई को जारी किए जाएंगे।

ये बॉन्ड बैंकों (लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे।

योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि आठ वर्ष है, जिसमें पांचवे साल के बाद निकलने का विकल्प भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?