लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक का दिवाली से पहले तोहफा, रेपो रेट में एक बार फिर की कटौती, सस्ते होंगे लोन

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2019 11:57 IST

रेपो रेट में बदलाव की रिजर्व बैंक की घोषणा से पहले शुक्रवार को मुद्रा बाजार में रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की मजबूती के साथ 70.78 पर खुला।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने रेपो रेट को घटाने की घोषणा की, EMI पर मिलेगी लोगों को राहतलगातार पांचवीं बार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घटाने की घोषणा की है

रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट की दर को घटा दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। यह अब 5.40 प्रतिशत से घटकर 5.15 प्रतिशत पहुंच गया है। मार्च-2010 के बाद यह सबसे कम दर है। रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे बैंकों को लोन देता है। इस राहत के लोन लेने वाले आम लोगों की आईएमआई में कमी आएगी। दरअसल, रेपो रेट घटने के बाद अब बैंक भी ब्याज दर घटाएंगे और लोगों का फायदा होगा। इससे होम लोन, ऑटो लोन आदि की ईएमआई कम हो जाएगी।

इस साल जनवरी से अब तक रिजर्व बैंक रेपो रेट में 1.35 फीसदी तक कटौती कर चुका है। यह लगातार पांचवीं बार है जब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की है। साथ ही 2019-20 के लिए जीडीपी का अनुमान पिछले मौद्रिक समीक्षा बैठकों के 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.1 कर दिया है। साल 2020-21 के लिए जीडीपी का अनुमान 7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई है।

इससे पहले रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत दरों के बारे में घोषणा से पहले शुक्रवार को मुद्रा बाजार में रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की मजबूती के साथ 70.78 पर खुला। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक तीन दिन हुई थी। बीच में दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहा। चालू वित्त वर्ष में यह चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!