लाइव न्यूज़ :

RBI news update: कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर, निवेशक बाजार से निकाल रहे पैसा

By भाषा | Updated: March 3, 2020 16:07 IST

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के साथ वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजारों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया है। इससे धारणा प्रभावित हुई है और निवेशक सुरक्षित जगह निवेश करने को लेकर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक वैश्विक और घरेलू गतिविधियों पर करीबी और लगातार नजर रखे हुए है।चीन में कोरोना वायरस संकट तथा उसके दूसरे देशों में फैलने से वित्तीय बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

मुंबईः रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह खतरनाक कोरोनो वायरस के प्रभाव को लेकर वैश्विक के साथ-साथ घरेलू स्थिति पर नजर रखे हुए है।

उसने यह भी कहा कि वह वित्तीय बाजारों के व्यवस्थित तरीके से काम करने को सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाने को तैयार है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के साथ वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजारों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया है। इससे धारणा प्रभावित हुई है और निवेशक सुरक्षित जगह निवेश करने को लेकर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक वैश्विक और घरेलू गतिविधियों पर करीबी और लगातार नजर रखे हुए है व वित्तीय बाजारों के व्यवस्थित तरीके से काम करने, बाजार में भरोसा बनाये रखने व वित्तीय स्थिरता संरक्षित सुनिश्चित करने को लेकर जरूरत पड़ने पर उपयुक्त कदम उठाने को तैयार है।’’

चीन में कोरोना वायरस संकट तथा उसके दूसरे देशों में फैलने से वित्तीय बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस बीच, सरकार ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया तथा जापान के नागरिकों को तीन मार्च या उससे पहले जारी सभी नियमित वीजा-ई-वीजा को निलंबित कर दिया है। देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईचीनभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)इकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?