लाइव न्यूज़ :

रेजरपे ने मुंबई स्थित डिजिटल पेमेंट स्टार्टअप बिलमी का किया अधिग्रहण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2023 17:48 IST

फिनटेक कंपनी रेजरपे ने डिजिटल पेमेंट फर्म बिलमी का अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन अब तक दोनों कंपनी की ओर से इस डील को लेकर कोई आंकड़ें सार्वजनिक नहीं किए। रेजरपे की स्थापना 2013 में हुई थी और इसके संस्थापक हैं शशांक कुमार और हर्षिल माथुर हैं।

Open in App

रेजरपे ने मुंबई स्थित डिजिल पेमेंट स्टार्टअप बिलमी का किया अधिग्रहण फिनटेक पेमेंट प्लेटफॉर्म रेजरपे ने मंगलवार को मुंबई बेस्ड डिजिटल पेमेंट स्टार्टअप बिलमी का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस अधिग्रहण का लक्ष्य हाइब्रिड मॉडल के साथ कारोबार को सशक्त बनाना है, जिसे आखिर उपभोक्ता को मदद मिल सके।

दोनों कंपनियों के बीच जो डील हुई है अभी उसके बारे में रेजरपे की ओर से कुछ भी आंकड़ें नहीं पेश किए गए हैं। बताते चले कि बिलमी की स्थापना 2018 में हुई थी, इसके संस्थापक कुबेर प्रीतमानी, जय हेमराजानी और रुपम जैन हैं। अभी तक कंपनी 4000 बिजनेस और 15000 प्वाइंट ऑफ सेल को अपनी सेवा दे रही है। 

बिलमी के फॉउंडर कुबेर प्रीतमानी ने इस डील पर कहा, "हमारी संस्कृति, मूल्यों और वैसा ही दृष्टिकोण के बीच तालमेल को देखते हुए हम रेजरपे के साथ ग्राहक तक पहुंचने और उन्हें इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए कार्य करेंगे। इसका फायदा बड़े स्तर अंतिम उपभोक्ता को होगा"।

बैंगलुरू स्थित रेजरपे का आठवां अधिग्रहण है, इसी तरह की डिजिटल पेमेंट कंपनी जेडटाइप को आधिकारिक तौर पर वर्ष 2022 में अपने कंट्रोल में लिया था। बिलमी बिजनेस को डिजिटल बिल, डेटा का कलेक्शन और इसी डेटा संग्रह के जरिए उपभोक्ताओं को जोड़ना और उसके साथ बिक्री को बढ़ाना का मुख्य काम करती है। इसके अलावा बिलमी सभी बिलिंग को लगभग 10 मिनट में पूरा करने का वादा करती है।

रेजरपे के एमडी और को-फॉउंडर शशांक कुमार ने डील पर बताया की अब रेजरपे के व्यापारिक संबंध और बाजार में मजबूत पकड़ के साथ, हम अब मिलकर ऑफलाइन रिटेल ब्रांडों से जुड़ने के साथ, उनकी पेमेंट व्यवस्था को रफ्तार देते हुए नया आयाम देंगे। इसके साथ ही कई प्रकार की भुगतान सिस्टम को बिना रुकावट के लोगों तक पहुंचाएंगे।

टॅग्स :बिजनेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां