लाइव न्यूज़ :

राजस्थान बजट 2018: CM राजे ने किया किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 12, 2018 13:43 IST

सीएम ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार एक हजार एक सौ 61 कांस्टेबल की भर्ती करेगी। साथ ही प्रदेश में एक लाख 18 हजार नई भर्ती की जाएंगी।

Open in App

जयपुर, 12 फरवरी। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अपनी सरकार का अंतिम बजट विधानसभा में पेश किया। साथ ही साथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। प्रदेश के बीजेपी सरकार ने इस साल होने वाले प्रेदश चुनाव को देखते हुए किसानों को सौगातें दी है। उन्होंने अंतिम बजट पेश करते हुए राजस्थान के किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की है।

सीएम राजे ने अपने बजट में किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए दो लाख कृषि कनेक्शन देने का ऐलान किया। इसके अलावा सड़क निर्माण पर 767 करोड़ रुपए खर्च करने, 18 उपखंडों पर नए राजकीय कॉलेज खोलेने, हर जिले में एक नंदी गौशाला को 50 लाख का अनुदान देने, ऊटों के संरक्षण के लिए जयपुर में मिनी प्लांट स्थापित करने, एक हजार नर्सिंग ट्रेनिंग टीचर भर्ती करने, 5 हजार 518 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती करने और शिक्षा विभाग में 77 हजार भर्तियां करने की घोषणा की है।

सीएम ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार एक हजार एक सौ 61 कांस्टेबल की भर्ती करेगी। साथ ही प्रदेश में एक लाख 18 हजार नई भर्ती की जाएंगी। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए 2 साल की चाइल्ड केयर लीव की भी घोषणा की, 80 लाख पुलिसकर्मियों का मैस भत्ता बढ़ा गया और प्रदेश की जनता को एक लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा राशन के साथ देने  का ऐलान किया।

बजट भाषण में सीएम राजे कि हमने सशक्त राजस्थान बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए निवेश, बेरोजगारी, कौशल विकास पर विशेष फोकस रखा है। वहीं, बजट भाषण शुरू होते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे पास पूरे अधिकार हैं, सबको बाहर निकाल सकता हूं। इस तरह का बर्ताव निंदनीय है। उनकी नाराजगी के बाज हंगामा शांत हुआ और सीएम राजे ने दोबारा बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

टॅग्स :बजट 2018राजस्थान सरकारवसुंधरा राजेराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टRajasthan: सास की नाक काटकर फरार हुआ दामाद, जानें क्या है पूरा माजरा

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारत'अरावली से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी', राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान

भारतCough Medicine Controversy: राजस्थान सरकार ने ड्रग कंट्रोलर को किया निलंबित, बच्चों की मौत से जुड़ा है मामला

क्राइम अलर्टRajasthan: निर्दयता की हद पार, भीलवाड़ा में 15 दिन के नवजात को जंगल में फेंका, मुंह में पत्थर ठूंसकर लगाया फेवीक्विक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम