लाइव न्यूज़ :

रेलवे की माल ढुलाई अक्टबर में 7.63 प्रतिशत बढ़कर 11.73 करोड़ टन

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर रेलवे ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर में उसकी माल ढुलाई पिछले साल की ढुलाई और कमाई से अधिक रही है।

रेलवे की माल ढुलाई अक्टूबर में 7.63 प्रतिशत बढ़कर 11.73 करोड़ टन रही। पिछले साल इसी महीने में माल ढुलाई 10.90 करोड़ टन थी।

बयान के अनुसार भारतीय रेलवे ने आलोच्य महीने में माल ढुलाई से 12,311.46 करोड़ रुपये की कमाई की। यह पिछले साल अक्टूबर महीने में 10,416.6 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 18.19 प्रतिशत अधिक है।

रेलवे की अक्टूबर महीने में 11.73 करोड़ टन माल ढुलाई में कोयला (5.46 करोड़ टन), लौह अयस्क (1.28 करोड़ टन), अनाज (63 लाख टन), उर्वरक (41.8 लाख टन), खनिज तेल (39.7 लाख टन) और सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) (73.7 लाख टन) शामिल हैं।

बयान के अनुसार रेलवे माल ढुलाई के लिये कई रियायतें दे रही है। इससे रेलवे के जरिये माल भेजना आकर्षक हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें