लाइव न्यूज़ :

क्वान्टम एएमसी के संस्थापक दयाल ने कहा, न्यासियों के स्वतंत्र बोर्ड की जरूरत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून क्वान्टम एएमसी के संस्थापक अजित दयाल ने कहा है कि छोटे निवेशकों के हितों के संरक्षण के लिए न्यासियों के पूर्ण रूप से स्वतंत्र बोर्ड की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमनों का अनुपालन सुनिश्चित हो सकेगा और साथ ही छोटे निवेशकों के हितों की रक्षा की जा सकेगी।

दयाल ने कहा कि इससे उद्योग में निगरानी बेहतर हो सकेगी जिससे म्यूचुअल फंड उद्योग और मजबूत हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि फ्रैंकलिन टेम्पलटन को छह बांड योजनाओं को बंद करने के मामले में नियामकीय नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इस दृष्टि से यह एक काफी उल्लेखनीय कदम होगा।

पीटीआई-भाषा से फोन पर बातचीत में दयाल ने कहा कि यदि संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) में न्यासियों के बोर्ड में एक व्यक्ति बैठा है, तो हम निवेशकों के हितों से समझौता कर रहे हैं। ‘‘इस एक व्यक्ति की उपस्थिति से न्यासी बोर्ड की स्वतंत्रता कम होगी।’’

उन्होंने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि निवेशकों का पूरा ध्यान रखा जाए, तो न्यासी 100 प्रतिशत स्वतंत्र होने चाहिए।

दयाल ने कहा कि न्यासी बोर्ड का सबसे कम इस्तेमाल होता है।

उन्होंने कहा कि सेबी को यह नियमन बनाना चाहिए कि स्वतंत्र न्यासी की न्यासी या ट्रस्टी बोर्ड में रहेंगे। एएमसी या प्रबंधन से जुड़ा कोई व्यक्ति इसमें नहीं होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सेबी की ओर से चूक है कि उसने इस नियम को नहीं लागू किया है। यह नियम 1993 से लागू होना चाहिए था, लेकिन इसे आज तक लागू नहीं किया जा सका है।’’

दयाल ने कहा कि ट्रस्टियों का काम यह सुनिश्चित करना है कि कोष का प्रबंधन शेयरधारकों के हितों के अनुकूल हो। क्वान्टम एमएफ एकमात्र म्यूचुअल फंड कंपनी है जिसमें न्यासी बोर्ड पूरी तरह स्वतंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब