लाइव न्यूज़ :

चुनौतियों का सामना करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा महत्वपूर्ण: गंगवार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को शिक्षा प्रणाली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही कौशल विकास पर भी जोर दे रहा है।

श्रम मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि गंगवार जी20 देशों के श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का मकसद स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणालियों में सुधार करना है।

संयुक्त शिक्षा और श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की घोषणा पर अपने मंत्रिस्तरीय संबोधन में गंगवार ने युवा पीढ़ी को रोजगार के दौरान चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाने के लिए शिक्षा प्रणाली और श्रम बाजार के महत्व को स्वीकार किया, जो तेजी से विकसित हो रहा है और महामारी के कारण अब और अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने युवाओं के क्षमता निर्माण और कौशल विकास के लिए कई पहल की हैं।

गंगवार ने कहा कि भारत में रोजगार सृजन के लिए, सरकार आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ईपीएफ योगदान का 24% तक का भुगतान कर रही है।

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन, ईएसआईसी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा लाभ और रोजगार और आजीविका को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें