लाइव न्यूज़ :

पूर्वांकरा प्लॉट विकास खंड मे उतरी, छह परियेाजनाओं में करेगी 825 करोड रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: February 28, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी रीयल एस्टेट कंपनी पूर्वांकरा लि. प्लॉट विकास खंड में उतर गई है। कंपनी अगले छह-सात माह में इस खंड में करीब 825 करोड़ रुपये के निवेश से छह परियोजनाएं शुरू कर करेगी। कंपनी प्लॉटों की बढ़ती मांग को एक अवसर के रूप में देख रही है।

बेंगलुरु की कंपनी पूर्वांकरा लि. के प्रबंध निदेशक आशीष आर पूर्वांकरा ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि कंपनी ने ‘पूर्वा लैंड’ नाम से नया ब्रांड और टीम बनाई है। इसी के तहत कंपनी प्लॉट विकास खंड में उतरी है।

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत कंपनी बेंगलुरु, चेन्नई और कोयंबटूर में करीब 55 लाख वर्ग फुट की छह परियोजनाओं के साथ करेगी। इसके तहत ग्राहकों को प्लॉट की पेशकश की जाएगी। पूर्वांकरा दक्षिण और पश्चिम भारत की प्रमुख कंपनी है।

आशीष ने कहा, ‘‘हमने ‘पूर्वा लैंड’ नाम से अलग ब्रांड बनाया है, जो प्लॉट विकास खंड पर केंद्रित होगा। कंपनी इसके तहत अगले छह-सात माह में छह परियोजनाएं शुरू करेगी।’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन के टुकड़ों को लेकर करार हो गया है। डिजाइन और मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि इन छह में से तीन परियोजनाएं बेंगलुरु में, दो चेन्नई में और एक कोयम्बटूर में शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?