लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: RBI ने किया ये बदलाव, सभी बैंकों को SWIFT से लिंक करने का दिया डेडलाइन

By स्वाति सिंह | Updated: February 25, 2018 14:40 IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों से अपने कोर सिस्‍टम को स्विफ्ट (SWIFT) से लिंक करने को कहा।

Open in App

नई दिल्‍ली, 25 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी ) के 11,300 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।  एएनआई के मुताबिक रविवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों से अपने कोर सिस्‍टम को स्विफ्ट (SWIFT) से लिंक करने को कहा है। इसके साथ ही आरबीआई ने यह काम करने के लिए 30 अप्रैल तक की डेडलाइन भी दी है। रायटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने यह कदम पीएनबी में हुए फ्रॉड को लेकर उठाया है। गौरतलब है कि पीएनबी सहित देश के अन्य बड़े बैंक के कोर बैंकिंग सिस्‍टम स्विफ्ट नेटवर्क से अभी तक लिंक नहीं हैं।

क्या है स्‍विफ्ट (SWIFT)? 

स्‍विफ्ट यानि Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunications.यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसे दुनि‍याभर के बैंक और फाइनेंशि‍यल सेवाएं देने वाली अन्‍य संस्‍थाएं संदेश भेजने और प्राप्‍त करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। स्‍विफ्ट के इस्तेमाल से  पेमेंट बहुत जल्दी किया जा सकता है।  सभी बैंकों को स्‍विफ्ट का एक कोड़ मि‍लता है।  इसके द्वारा ही उसकी पहचान होती है। 

 बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर हुए 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंकों से लिए जाना वाला लोन पूरे देश में चर्चा का विषय है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में हुई 86 प्रतिशत वित्तीय जालसाजी बैंकों से कर्ज से जुड़ी थी।पंजाब नेशनल बैंक से साथ वित्त वर्ष 2016-17 में हुई वित्तीय जालसाजियों में 99 प्रतिशत लोन से जुड़ी हुई है।  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने दावा किया है कि पीएनबी में इस स्तर पर हो रही जालसाजी बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। 

टॅग्स :आरबीआईपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया