लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने आढ़तियों की तरफ से उपलब्ध करायी जाने वाली बोरियों में गेहूं रखने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 अप्रैल पंजाब सरकार ने आढ़तियों द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली अच्छी गुणवत्ता की बोरियों में गेहूं रखने की मंजूरी दे दी है। इस कदम का मकसद मौजूदा रबी विपणन सत्र में खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाये रखना है।

रविवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इससे पंजाब में मंडियों में बोरियों की कमी नहीं होगी। मंडियों में गेहूं की आवक बढ़कर 8 लाख टन प्रतिदिन पहुंच गयी है। इससे बोरियों और नये पीपी (पॉलीप्रोपीलीन) बैग की देश भर में कमी हो गयी है।

पीपी बैग का उपयोग कृषि उत्पादों के भंडारण और परिवहन में किया जाता है।

मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खरीद स्थिति की समीक्षा की।

अमृतसर, गुरूदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर जैसे सीमावर्ती जिलों में खरीदी की धीमी गति के बारे में अधिकारियों ने कहा कि इन क्षेत्रों में मंडियों में आ रहे अनाज के दाने हल्के हैं। इसके अनुसार भारत सरकार से इसकी खरीद से पहले खरीद दिशानिर्देशों में छूट की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने 16 अप्रैल को केंद्र को पत्र लिखकर हल्के दाने वाले गेहूं की खरीद के संदर्भ में ढील की मांग की थी।

बयान के अनुसार केंद्र से जवाब की अभी प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब