लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार की श्रमिकों, भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:27 IST

Open in App

चंडीगढ़ 14 जुलाई पंजाब सरकार ने बुधवार को कृषि ऋण माफी योजना के तहत मजदूरों और भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बैठक के बाद कहा कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में इस घोषणा के तहत चेक जारी कर दिए जायेंगे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 2,85,325 सदस्यों के 520 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान करेगी। इससे प्रत्येक सदस्य को 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी।

उन्होंने वित्त एवं सहकारिता विभागों को निर्णय को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया है।

यह घोषणा मुख्यमंत्री की प्रमुख 'ऋण माफी योजना' के बाद की गई है। इस योजना के तहत अब तक 5.64 लाख किसानों का 4,624 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है।

पंजाब कांग्रेस 2017 में इस बारे में चुनावी वादा किया था।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के 50,000 रुपये तक के ऋण को भी ‘माफ’ किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें