लाइव न्यूज़ :

पंजाब एंड सिंध बैंक को पहली तिमाही में 174 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने गुरुवार को बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 173.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

बैंक को एक साल पहले इसी अवधि में 116.89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बैंक ने मार्च 2021 की तिमाही में 160.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,039.61 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,954.39 करोड़ रुपये थी।

खराब ऋणों और आकस्मिक जरूरतों के लिए किया गया प्रावधान समीक्षाधीन अवधि में घटकर 77.30 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 382.56 करोड़ रुपये था।

बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका एनपीए या खराब ऋण एक साल पहले के 14.34 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 13.33 प्रतिशत रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें