लाइव न्यूज़ :

जैम पर वस्तुओं, सेवाओं की सार्वजनिक खरीद अप्रैल में 6,894 करोड़ रुपये रही

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई सरकार के ई-मार्केट पोर्टल (जैम) पर वस्तुओं और सेवाओं की खरीद अप्रैल में बढ़कर 6,894 करोड़ रुपये हो गई।

जैम पोर्टल की शुरुआत नौ अगस्त 2016 में हुई थी, जहां केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय और विभाग वस्तुओं तथा सेवाओं की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

जैम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अप्रैल में जैम प्लेटफॉर्म पर कुल कारोबार का मूल्य 6,894 करोड़ रुपये रहा।’’

सिंह ने कहा कि यह राशि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही और सितंबर तिमारी के आंकड़ों से अधिक है।

उन्होंन कहा, ‘‘जैम भारत भर में खरीदारों और विक्रेताओं को तेजी से एक साथ लाने के अपने प्रयासों के चलते यह उपलब्धि हासिल कर सका, जिसके तहत ई-मार्केट प्लेस में खरीदारों के लिए विविध पेशकश और रेलवे, रक्षा और सीपीएसयू जैसे बड़े खरीदारों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि अप्रैल में मंच को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला। कुल 2,600 करोड़ रुपये का यह ऑर्डर कार्बन स्टील कोटेड लाइन पाइप की खरीद के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने दिया।

इस सरकारी विपणन पोर्टल पर कार्यालय में इसतेमाल होने वाले दस्तावेज, रजिस्टर आदि से लेकर वाहनों, कंप्यूटरों, कार्यालय में इसतेमाल के लिये फर्नीचर सहित कई प्रकार का सामान उपलब्ध है। पोर्टल पर परिवहन, लाजिस्टिक्स, अपशिष्ट प्रबंधन, वेब कास्टिंग जैसी सेवायें सूचीबद्ध हैं।

पोर्टल पर अब तक 17,93,773 विक्रेता और सेवा प्रदाता पंजीकृत हैं। इसमें 3,16,243 उत्पाद और कई तरह की सेवायें उपलबध हैं। पोर्टल पर अब तक कुल मिलाकर 1,14,700 करोड़ रुपये के सौदे हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट