लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित ई-कॉमर्स नीति मजबूत और संतुलित : गोयल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:13 IST

Open in App

दुबई तीन अक्टूबर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को आश्वासन देते हुए कि ई-कॉमर्स नीति तैयार करते समय प्रत्येक हितधारक की चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे पर सभी पक्षों के परामर्श का स्वागत करेंगे, लेकिन मसौदा नियमों को लेकर विभागों में मतभेद से संबंधित टिप्पणी पूरी तरह से अवांछित है।

गोयल ने यह बात इस खबर के बाद कही कि आंतरिक उद्योग और व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और नीति आयोग के बीच ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे के कुछ प्रावधानों को लेकर मतभेद है।

रिपोर्ट में आरटीआई के हवाले से कहा गया है कि नीति आयोग ने मसौदा नियमों के लागू होने से कारोबारी सुगमता को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।

गोयल ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मैं मसौदा नियमों को लेकर सभी प्रतिक्रिया का स्वागत करता हूं। साथ ही सभी हितधारकों के साथ एक बहुत ही मजबूत और स्वस्थ विचार-विमर्श की आशा करता हूं।"

उन्होंने कहा, "हम सभी के हितों को संतुलित करने और एक मजबूत ढांचा तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें सभी भारतीयों के हित में इस नीति को लागू किया जा सके।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मसौदा नियमों को जारी करने का उद्देश्य हितधारकों की राय जानना, दूसरे विभागों से विचार पाना और प्रतिक्रिया को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा सरकार हमेशा किसी भी नीति पर अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने में विश्वास करती है।

डेटा गोपनीयता कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और आभूषण हॉलमार्किंग मानदंडों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एक अच्छे निर्णय पर पहुंचने के लिए हितधारकों से परामर्श करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर